जमशेदपुर | बर्मामाइंसहरिजन बस्ती स्थित भाजपा कार्यालय में मंगलवार को हरि मुखी की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें उन्हें जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाने का फैसला लिया गया। इस मांग को पार्टी आलाकमान के पास भी भेजा जाएगा। बैठक में महेश मुखी, खेमा राम आदि मौजूद थे।