सैंकी राजा के घर पुलिस का छापा
मानगोगुरुद्वारा रोड मुस्लिम बस्ती के पशुपति नाथ दीक्षित उर्फ डब्बू हत्याकांड में पुलिस ने बालीगुमा स्थित सैंकी यादव और शंकोसाई में राजा शर्मा के घर पर छापामारी की। हालांकि, पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली। मालूम हो कि 12 सितंबर को मानगो गुरुद्वारा रोड में डब्बू दीक्षित की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में उनकी प|ी डोला दीक्षित के बयान पर मानगो थाना में कांग्रेस नेता जीतेंद्र सिंह, उनके भाई संतोष सिंह, मिथलेश सिंह समेत अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने जीतेंद्र सिंह संतोष सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।