जभासपा ने की माइंस लीज नवीकरण की मांग
श्रीनिवासपाठक की अध्यक्षता में मंगलवार को नीलडीह पार्क में जय भारत समानता पार्टी (जभासपा) मजदूर मोर्चा की बैठक हुई। बैठक में सरकार से मांग की गई कि टाटा स्टील के माइंस लीज का शीघ्र नवीकरण किया जाए। ऐसा नहीं होने पर हजारों मजदूर बेरोजगार हो जाएंगे। बैठक में चतर सिंह सिंधू, श्रीकांत सिंह, डेविड, राजू कुमार, मनोज कर्मकार, सूरज कुमार, राहुल सिंह, सोनू शर्मा, बबलू, गणेश महतो आदि उपस्थित थे।