पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • श्रीलेदर्स में सभी तरह के फुटवियर : डे

श्रीलेदर्स में सभी तरह के फुटवियर : डे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर | बिष्टुपुरकमानी सेंटर स्थित श्रीलेदर्स शो रूम में महिला, पुरुष और बच्चों के लिए सभी तरह के फुटवेयर सात ऑप्शन में उपलब्ध हैं। ग्राहक अपनी जरूरतों के अनुसार खरीदारी कर सकते हैं। यह बातें श्रीलेदर्स के निदेशक शेखर डे ने मंगलवार को कमानी सेंटर में पत्रकारों से कहीं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रीलेदर्स का प्रचार वाहन शहर की परिक्रमा करेगा। इसे हरी झंडी दिखाकर बिष्टुपुर से रवाना किया गया। इसके माध्यम से श्रीलेदर्स के ग्राहकों की जरूरतों के अनुसार विभिन्न प्रकार के उत्पादों की जानकारी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि ग्राहकों को अधिक भीड़भाड़ का सामना नहीं करना पड़े, इसलिए पूजा से पहले ही खरीदारी कर लें। उन्होंने कहा कि महालया, चतुर्थी और पंचमी को प्रचार वाहनों पर डांस कार्यक्रम भी होगा। इसे प्रस्तुत करने के लिए कोलकाता से कलाकार आएंगे। मौके पर श्रीलेदर्स के जीएम तुषार सरकार मौजूद थे। येहैं सात ऑप्शन : महिलाओंके लिए हील, सेमी हील, फ्लैट, फॉर्मल, कैजुअल, स्लीपर, मेडिकेटेड और पुरुषों के लिए फॉर्मल, सेमी फॉर्मल, स्पोर्ट्स, सैंडिल, चप्पल आदि।