पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • थाना में दहेज प्रताड़ना के दो मामले दर्ज

थाना में दहेज प्रताड़ना के दो मामले दर्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर | जुगसलाईऔर बर्मामाइंस थाना में सोमवार को दहेज प्रताड़ना के दो मामले दर्ज किए गए। पहले मामले में जुगसलाई महतो पाड़ा रोड, इस्लामनगर निवासी गुप्ता परवीन ने पति सरफराज हुसैन, ससुर सैयद हुसैन, देवर मो. शाह और सास साबरा परवीन (सभी आसनसोल निवासी) के खिलाफ जुगसलाई थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दूसरे मामले में बर्मामाइंस ईस्ट प्लांट बस्ती निवासी पूनम देवी ने पति मनोज चौधरी, सास सुभद्रा देवी, जेठ दिलीप चौधरी और जेठानी मंजू देवी (सभी जादूगोड़ा राखा माइंस निवासी) के खिलाफ बर्मामाइंस थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें उन्होंने ससुराल में डेढ़ लाख रुपए मांगने और नहीं देने पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाई है।