मानगो : टायर दुकान में चोरी, केस
जमशेदपुर | मानगोथाना क्षेत्र के रामचन्द्र सिंह कांप्लेक्स स्थित गगन टायर हाउस का शटर का ताला तोड़कर चोरों ने चार टायर चोरी कर ली। घटना 12 सितंबर की रात की है। चोरी गई टायरों की कीमत 24 हजार रुपए है। इस मामले में दुकान मालिक सह आशियाना गार्डेन सोनारी निवासी गगनदीप सिंह ने मानगो थाना में मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज कराई।