जेठ और जेठानी के खिलाफ केस दर्ज
जमशेदपुर | मारपीटकर घायल करने के आरोप में बिरसानगर जोन नंबर 4 निवासी रानी राय ने अपनी जेठ विसर्जन राय और जेठानी इंदू देवी के खिलाफ बिरसानगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें रानी राय ने बताया है कि आरोपी घर के दरवाजे पर खंभा गाड़ दिया था, जिसे हटाने के लिए कहा गया तो लोहे की रॉड से प्रहार कर घायल कर दिया। घटना 13 सितंबर की शाम 4.30 बजे की है।