बोलेरो चोरी के आरोप में दो धराए
जमशेदपुर | धातकीडीहस्टैटिक्स रोड से मंगलवार को एसएम सारिक की बोलेरो (जेएच05 पी- 9009) की चोरी हो गई। पुलिस ने इस मामले में उसी रोड के मो. इमरान और अरबाज को गिरफ्तार किया है। जबकि उनके साथी मोनू और कैगमेन फरार हो गया। इस संबंध में सारिक ने मंगलवार को बिष्टुपुर थाना में वाहन चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस के अनुसार, धराए युवकों से पूछताछ की जा रही है।