पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आवास बोर्ड की एमडी ने किया औचक निरीक्षण

आवास बोर्ड की एमडी ने किया औचक निरीक्षण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आवासबोर्ड की प्रबंध निदेशक उमा शशि चटर्जी ने मंगलवार को जमशेदपुर प्रमंडलीय कार्यालय का औचक निरीक्षण की। अचानक पहुंची एमडी को देख कार्यपालक अभियंता तथा सारे कर्मचारी भौंचक रह गए। करीब एक घंटे तक रुकीं एमडी ने कार्यालय के कार्यों की प्रगति रिपोर्ट ली। इस दौरान कार्यपालक अभियंता विकास ओझा ने बताया कि कार्यालय में काम के मुताबिक कर्मियों की कमी है इसके वजह से काम बाधित होते हैं। जिस पर एमडी ने बताया कि कर्मियों की कमी की सूचना बोर्ड के सचिव को भेजा जा चुका है जिस पर बोर्ड की मीटिंग में निर्णय लिए जाएंगे।

पुरेंद्र मिले एमडी से

एमडीके आगमन की सूचना पाकर पूर्व उपाध्यक्ष सह पार्षद पुरेंद्र नारायण सिंह आवास बोर्ड कार्यालय पहुंचकर एमडी उमा शशि चटर्जी से मुलाकात की और प्रस्तावित 20 पार्कों एवं टाउन हॉल की जमीन के एनओसी देने संबंधी बातें पर चर्चा किया। एमडी ने कहा कि इसमें कोई परेशानी ही नहीं है। शीघ्र ही इससे संबंधित पत्र नगर पर्षद को भेजे जाएंगे।