एनटीटीएफकर्मियों ने सौंपा ज्ञापन
जमशेदपुर | आजसूपार्टी की आपात बैठक सुरेंद्र सिंह मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में महानगर सचिव मनोज सिंह उज्जैन की अध्यक्षता में हुई। इसमें एनटीटीएफकर्मियों ने आजसू के जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी चंद्रगुप्त सिंह को ज्ञापन सौंपा। इसमें कर्मचारियों ने एनटीटीएफ प्रबंधन पर कई गंभीर लगाए। बैठक में सुनील चौहान, अमरेश कुमार आदि मौजूद थे।