पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जमशेदपुर | भाजपापश्चिम विधानसभा क्षेत्र के बिष्टुपुर मंडल के बूथ

जमशेदपुर | भाजपापश्चिम विधानसभा क्षेत्र के बिष्टुपुर मंडल के बूथ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर | भाजपापश्चिम विधानसभा क्षेत्र के बिष्टुपुर मंडल के बूथ संख्या 133 का सम्मेलन सोमवार को महावीर मंदिर, न्यू रानीकुदर हुई। सम्मेलन में मुख्य अतिथि भाजपा नेता मुकुल मिश्रा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है और कार्यकर्ता हमारी पूंजी हैं। जिस तरह लोकसभा चुनाव में इस बूथ पर मत मिले थे, उसी प्रकार विधानसभा चुनाव में भी सर्वाधिक मत मिले। इसके लिए अभी से बूथ कार्यकर्ता घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क करें। उनसे आग्रह करें कि झारखंड में भय, भूख भ्रष्टाचार को दूर करने वाली सरकार के निर्माण में मदद करें। मौके पर मंडल अध्यक्ष सुरंजन राय, राजकुमार साह, विशाल सिंह, आशीष कुमार सिंह, सुजीत श्रीवास्तव, सन्नी सिंह, नीरू सिंह आदि मौजूद थे।

कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों से मिलें : भाजपा