- Hindi News
- जमशेदपुर | जिलेके किसानों में कृषि यंत्र वितरण के लिए
जमशेदपुर | जिलेके किसानों में कृषि यंत्र वितरण के लिए
जमशेदपुर | जिलेके किसानों में कृषि यंत्र वितरण के लिए डीसी डॉ अमिताभ कौशल की अध्यक्षता में सोमवार को जिलास्तरीय स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक हुई। इसमें ग्राम सभा से पारित होकर आए किसानों के 72 आवेदन पत्रों की जांच सह सत्यापन की गई। यह जानकारी उप विकास आयुक्त डॉ लाल मोहन महतो ने दी। आवेदन की क्राइटेरिया पहले आओ, पहले पाओ है, इस वजह स्क्रीनिंग किया गया है। 19 किसानों को ट्रैक्टर अनुदान पर दिया जाएगा। इस योजना का लाभ एसटी, एससी, सीमांत लघु कृषकों को प्राथमिकता के आधार पर दी जाएगी। योजना का लाभ लेने के लिए लघु सीमांत कृषकों के पास क्रमश: कम से कम पांच और ढाई एकड़ जमीन होना चाहिए। मंगलवार को स्क्रीनिंग कार्य पूरा कर लिया जाएगा। सरकार 1.07 लाख रुपए अनुदान पर किसानों को ट्रैक्टर देगी।
कृषि यंत्र वितरण के लिए आवेदन पत्रों की जांच