पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मनरेगा की जानकारी देनी जरूरी : उपायुक्त

मनरेगा की जानकारी देनी जरूरी : उपायुक्त

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीसीडॉ अमिताभ कौशल ने कहा है कि मनरेगा 2006 से चल रहा है, फिर भी लोगों में कई तरह की भ्रांतियां हैं। वर्तमान में कन्वर्जन आया है। इसके तहत फंड का कन्वर्जन करके काम कराया जा रहा है। इसी तरह से इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर सिस्टम आया है। घर बैठे ही पैसा ट्रांसफर हो जा रहा है। इसलिए लोगों को मनरेगा के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी देनी जरूरी है, ताकि योजना का लाभ लोगों को मिल सके। यह बातें डीसी ने सोमवार को नगर परिषद के कार्यालय में चार दिवसीय सेमिनार के उदघाटन समारोह में कहीं।

एक दिन पहले तक पूर्वी सिंहभूम 18,1590,000 रुपए खर्च कर चुका है। पश्चिमी सिंहभूम 17,01,00,600 रुपए और सरायकेला-खरसावां जिला 14,38,78,000 रुपए खर्च कर चुका है। सेमिनार में 51 प्रतिभागी शामिल हो रहे हैं। इनमें चाईबासा से 30, सरायकेला से 12 और पूर्वी सिंहभूम से नौ प्रतिभागी शामिल हैं। 15 से 18 सितंबर तक मनरेगा की पूरी जानकारी दी जाएगी। राजीव रंजन प्रशिक्षण का नेतृत्व कर रहे हैं। प्रशिक्षणार्थियों में डीआरडीए चाईबासा के निदेशक गणेश कुमार शामिल हैं।

कार्यक्रम का उदघाटन करते डीसी डॉ अमिताभ कौशल उपस्थित अन्य।

पंचायती राज पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण

राज्य ग्रामीण विकास संस्थान हेहल रांची में 15 से 19 सितंबर तक ‘प्रोविजन एंड इंप्लीमेंटेशन ऑफ पंचायत एक्सटेंशन शिड्यूल एक्ट 1996’ विषय पर पंचायती राज पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें भाग लेने के लिए जमशेदपुर पटमदा प्रखंड के पंचायती राज पदाधिकारी क्रमश: मनोज कुमार शीलभद्र कुमार भेजे गए हैं।