पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मंत्री पर लगे आरोप निराधार : जिलाध्यक्ष

मंत्री पर लगे आरोप निराधार : जिलाध्यक्ष

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रममंत्री केएन त्रिपाठी पर लगे वसूली के आरोप निराधार हैं। इसमें जमशेदपुर के किसी कांग्रेसी का हाथ नहीं है। यह बातें सोमवार को तिलक पुस्तकालय में पूर्वी सिंहभूम के जिलाध्यक्ष विजय खां ने पत्रकारों से कहीं।

उन्होंने श्रम मंत्री केएन त्रिपाठी पर लगे आरोप को गलत बताया, जिसमें कहा गया है कि जमशेदपुर के ही किसी नेता ने रांची में कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष भंवर जितेंद्र सिंह से श्रम मंत्री पर शहर (जमशेदपुर) से प्रतिमाह 26 लाख रुपए वसूलने की बात कही है। खां ने कहा कि पूरे मामले की सत्यता लोगों के सामने लाने के लिए जांच कमेटी गठित की जाएगी। यह मंत्री को बदनाम करने की साजिश है। मौके पर मनोज यादव, रामाश्रय प्रसाद, प्रिंस सिंह आदि मौजूद थे। जीतेंद्रका जिला कमेटी ने किया बचाव : विजयखां ने भाजपा नेता डब्बू दीक्षित की हत्या के आरोपी कांग्रेस नेता जीतेंद्र सिंह को निर्दोष बताया। उन्होंने कहा कि इस मामले में उन्हें फंसाया जा रहा है। उन्होंने पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि मामले में जिला कांग्रेस कमेटी जीतेंद्र सिंह उनके परिवार के साथ है।

जल्दहोगा जिला कमेटी का गठन : जिलाकमेटी के गठन में हो रही देरी के सवाल पर विजय खां ने कहा कि नई कमेटी की सूची फाइनल है। बस डॉ अजय कुमार के आने का इंतजार है। उन्होंने कहा कि जल्द ही प्रमंडलीय कार्यकर्ता सम्मेलन होगा।

पत्रकारों को जानकारी देते जिलाध्यक्ष विजय खां उपस्थित अन्य नेता।