पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सिंहपुरा हाट मैदान में हुई पूजा हवन

सिंहपुरा हाट मैदान में हुई पूजा हवन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर। सिंहपुराहाट मैदान में भूमि शुद्धि करने के लिए सोमवार को हवन तथा पूजा पाठ का आयोजन किया गया। हवन का कार्य सेवानिवृत शिक्षक आदित्य आर्चाय के निर्देशानुसार हुआ। ज्ञात हो कि 29 अगस्त को सिंहपुरा हाट के जिस जगह पर माओवादियों ने कृष्णा साव की गोली मारकर हत्या कर दी थी। लोगों ने उस जगह से रात को बरतन पीटने और चौकी पीटने की अजीबो गरीब आवाज आने की शिकायत की है। इसी के निराकरण को लेकर ग्रामीणों ने पूजा पाठ और हवन का सहारा लिया। ग्रामीणों का कहना है कि इससे कृष्णा साव की आत्मा को शांति मिलेगी। हवन के उपरांत ब्राहम्ण और दरिद्र सेवा का आयोजन किया गया। इस कार्यालय में चितरंजन महतो, बड़ा कार्तिक महतो, विजय गोस्वामी, झाड़ेश्वर महतो, पगला सबर आदि का महत्वपूर्ण योगदान था।