वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में आई खराबी
जमशेदपुर। वाटरट्रीटमेंट प्लांट में आई तकनीकी खराबी की वजह से मुसाबनी टाऊनशीप में लगभग एक सप्ताह तक पानी की आपूर्ति सही समय पर नहीं हो सकेगी। वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के तकनीकी विशेषज्ञों ने बताया कि प्लांट के फिल्टर बेड में गंदगी जम जाने के कारण पानी का छनाव बाधित हो रहा है। जिसके कारण पानी सही समय पर जमा नहीं हो पा रहा है। इसका असर पेयजलापूर्ति पर पड़ेगा। संस्था द्वारा पेयजलापूर्ति को नियमित करने के लिए प्लांट के तीन फिल्टर बेड की साफ सफाई मजदूरों द्वारा युद्ध स्तर पर शुरू कर दी गई है। सप्ताह भर में तीनों बेड की सफाई हो जाएगी। आईआरएल ने भी इस काम में लगने वाले उपकरणों देने का भरोसा दिया है।