यूसील पर हो रही राजनीति : राय
यूरेनियमकॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (यूसील) की जादूगोड़ा माइंस को खुलवाने के लिए सभी प्रयास कर रहे हैं। माइंस का लीज नवीकरण राज्य सरकार जल्द से जल्द करे, ताकि खनन का काम शुरू हो सके। यह बातें सोमवार को कंपनी के गेस्ट हाउस में प्रेस को संबोधित करते हुए यूसील जादूगोड़ा के सलाहकार पिनाकी राय ने कहीं। उन्होंने कहा कुछ लोग यूसील को लेकर राजनीति करने का प्रयास कर रहे हैं। कभी केन्द्र सरकार, तो कभी राज्य सरकार पर आरोप-प्रत्यारोप किया जा रहा है। इससे यूसील को कोई मतलब नहीं है। कंपनी अपने स्तर से काम कर रही है। केन्द्र और राज्य सरकार नहीं चाहती कि माइंस बंद हो। सरकार द्वारा नियम का पालन करने को कहा जा रहा है। नियम में बदलाव होते रहते हैं। इसलिए परेशानी हो रही है। इस मौके पर महाप्रबंधक (खान) एससी भौमिक, उप प्रबंधक (कार्मिक) पीके नायक और नेहरू माझी उपस्थित थे।
माइंसों से रहा अयस्क
सलाहकारने कहा कि जादूगोड़ा मिल को चलाने के लिए अन्य माइंसों से यूरेनियम अयस्क लाया जा रहा है। वर्तमान में मिल में स्टॉक है, लेकिन माइंस कब चालू होगी इसका कुछ पता नहीं है। अगर माइंस जल्द खुलता है, तो कंपनी को कुछ खास नुकसान नहीं होगा।
अधिकारियों की एक टीम गई रांची
राज्यसरकार द्वारा जारी निर्देश के बाद यूसील की जादूगोड़ा माइंस में पुन: खनन कार्य शुरू करने को लेकर सीएमडी दिवाकर आचार्य के साथ अधिकारियों की एक टीम सोमवार को रांची रवाना हुई। इसमें डीएई के सदस्य भी शामिल होंगे। सीएमडी मंगलवार को रांची में मुख्य मंत्री से मिलकर माइंस को शुरू करने को लेकर विचार-विमर्श करेंगे। इससे पहले यूसील की टीम सीएमडी दिवाकर आचार्या के नेतृत्व में नई दिल्ली पीएम कार्यालय गई थी।
मजदूरोंको मिल में भेजा गया : खननकार्य में लगे 50 ठेकाकर्मी को यूसील प्रबंधन ने जहां बैठा दिया गया है। वहीं कुछ मजदूरों को मिल में भेजा गया है।
पत्रकारों से बातचीत करते यूसील के अधिकारी।