जांच शिविर में 184 प्रमाणपत्र जारी
जमशेदपुर। जिलाप्रशासन की ओर से धातकीडीह स्थित सामुदायिक भवन में सोमवार को आयोजित विकलांगता जांच शिविर में 184 लोगों को प्रमाण पत्र जारी किया गया। झारखंड विकलांग संस्थान के सहयोग से आयोजित शिविर में रेलवे के लिए 50, आर्थो हैंडीकैप्ड के 100, मेंटली रिटायर्ड के 10, आंख के 12 और डीफ एंड डंब के 12 प्रमाण पत्र दिए गए। इस मौके पर जिला समाज कल्याण विभाग के पदाधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक एवं अन्य लोग मौजूद थे।