पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • झामुमो की आमसभा में विस चुनाव पर चर्चा

झामुमो की आमसभा में विस चुनाव पर चर्चा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झामुमोकी आमसभा मंगलवार को सोनारी एयरपोर्ट के सामने हुई। इसमें आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई। सभा में झामुमो नेताओं ने कहा कि पार्टी ने चुनाव में हेमंत सोरेन को भावी मुख्यमंत्री के रूप में प्रोजेक्ट किया है। भाजपा पीएम से लेकर हरेक राज्य के सीएम को प्रोजेक्ट कर चुनाव लड़ती रही है। साहस है तो झारखंड में भी भाजपा किसी नेता को भावी सीएम के रूप में पेश कर चुनाव लड़े।

केंद्रीय महासचिव मोहन कर्मकार ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा ने बहुत वायदे किए थे। कोई वायदा पूरा नहीं हुआ। हेमंत सोरेन ने जो कहा, वो किया। जिलाध्यक्ष रमेश हांसदा ने कहा कि झारखंड में भाजपा नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चुनाव लड़ने की बात कह रही है। इसका अर्थ है कि उसके पास झारखंड में कोई योग्य नेता नहीं है। सभा को पूर्व सांसद सुमन महतो, शेख बदरुद्दीन, राजू गिरि, प्रमोद लाल, फैयाज खान, नरोत्तम दास, गुरमित गिल आदि ने संबोधित किया। इसमें भाजपा समर्थक लालू शर्मा, छोटू शर्मा, शिवा यादव, अभिषेक कुजूर, सोनू साहू, रवि यादव, चिटू साव, कुंदन प्रसाद, भानू ठाकुर, सोनू कुमार, शेखर कुमार, गणेश साहू समेत कई लोगों ने झामुमो का झंडा थामा। सभा का संचालन प्रीतम हेम्ब्रम एवं धनाई मुर्मू ने किया। प्रदीप लाल ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

झामुमो की आमसभा में उपस्थित मोहन कर्मकार, रमेश हांसदा अन्य।