मेला में हर चीज यूनिक : सांसद
तुलसीभवन, बिष्टुपुर में मारवाड़ी महिला मंच द्वारा आयोजित चार दिवसीय कंज्यूमेक्स मेला 2014 में सोमवार को मुख्य अतिथि के रूप में सांसद विद्युतवरण महतो उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि लेडीज के लिए यह एक प्लेटफॉर्म है, जिसके जरिए वह अपनी पहचान बना रही हैं। मेला में हर चीज यूनिक है।
सांसद ने स्टॉल लगाने वाले सभी एक्सपर्ट को बधाई देते हुए निरंतर आगे बढ़ने की सलाह दी। मेला में हैंडमेड गोटा के साथ हैंडमेड मटेरियल बेहद खास हैं। माहेश्वरी साड़ी, सूट, डिजाइनर क्लॉथ लोगों को पसंद रही है। मेला में तीसरे दिन भी लोगों ने जमकर खरीदारी की। लोगों ने कहा कि हर आइटम बेस्ट है। न्यू और स्टाइलिश वैरायटी देखने को मिल रही है।
तुलसी भवन में मेले का अवलोकन करते सांसद विद्युतवरण महतो अन्य।