धर्म से मिलती है गति : महाराज
आजजीव धार्मिक कम और अंधविश्वासी ज्यादा है, जबकि धर्म जीवन को गति, दिशा और सार्थकता प्रदान करता है। निराशा से जीवन का ह्रास जल्दी होता है। सत्संग भागवत और भगवान की विशेष कृपा से ही मिलता है। परिवार, समाज, प्रदेश और देश के विकास का काम करना और इसका चिंतन करना भी सदाचार है। श्रीमदभागवत कथा के छठे दिन सोमवार को कथावाचक श्रीरामानिवासाचार्य महाराज ने भक्तों से यह बातेें कहीं। जुगसलाई स्थित श्री राजस्थान शिव मंदिर में चल रही चौदह दिवसीय श्रीमदभागवत कथा में सोमवार को प्रह्लाद चरित्र, वामन अवतार और गजेंद्र मोक्ष प्रसंग पर चर्चा हुई।
श्री राजस्थान शिव मंदिर, जुगसलाई में कथा सुनते श्रद्धालु इनसेट में रामानिवासाचार्य महाराज।