सीआरपीएफ ने ग्रामीणों को दी सामग्री
जमशेदपुर | गुडाबांधाप्रखंड के भालकी पंचायत स्थित मध्य विद्यालय के प्रांगण में जी 193 बटालियन के सहायक कमांडेंट कुन्दन कुमार ने सोमवार को ग्रामीणों के बीच सामग्री का वितरण किया। पत्रकारों से बात करते हुए कुन्दन कुमार ने बताया की यह वितरण क्षेत्र में पुलिस ग्रामीणों के बीच के संपर्क को बनाए रखने के लिए किया जाता है। पुलिसकर्मियों और ग्रामीणों के बीच की दूरी को पाटने के लिए शिविक एक्शन प्लान चलाया जा रहा है। पुलिस से जनता को डरने की जरूरत नहीं है। इस मौके पर इंस्पेक्टर डीएस बर्नवाल, नरेन्द्र प्रसाद, सब-इंस्पेक्टर विष्णुदेव यादव, नेपाल सिंह समेत अन्य लोग उपस्थित थे।