धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया
जमशेदपुर | एमईस्कूल रोड जुगसलाई निवासी अजय मुरारका ने अपने स्टाफ चंदा देवी, बबलू राम, राज कुमार राम, सागर राम, लक्ष्मी नारायण प्रसाद, दिनेश अग्रवाल, रमण दीप सिंह पर 5 लाख 82 हजार 1 सौ रुपए की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में बिल्डर अजय मुरारका के बयान पर सीतारामडेरा थाना में रविवार को प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। बिल्डर का आरोप है कि उनके आरोपी ने उन्हें जमीन खरीदवाने के नाम पर 5 लाख 82 हजार 1 सौ रुपए लिए थे।