तीन के खिलाफ धोखाधड़ी का केस
जमशेदपुर | गोलमुरीथाना क्षेत्र के रवि रोड टिनप्लेट निवासी सह डॉ. पीएल राय ने बिल्डर मतबुल हक अंसारी (महाकंस्ट्रक्शन अलीशान टॉवर के पीछे जवाहरनगर रोड नंबर 13), मो. वसीम (आमबागान साकची) और डॉ. सुशील शर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में डॉ. पीएल राय ने कहा है कि वे डॉ. सुशील शर्मा के साथ धालभूम रोड स्थित स्मृति सेवासदन में डॉक्टर हैं। आरोपी सुशील शर्मा के साथ धालभूम रोड में एक फ्लैट बना रहे हैं। दो फ्लैट देने के लिए 67 लाख रुपए में सौदा हुआ था। लेकिन आरोपियों ने उन्हें फ्लैट नहीं देकर डॉ. सुशील शर्मा के नाम से दे दिया।