पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • परिजनों से हुआ झगड़ा महिला ने की आत्महत्या

परिजनों से हुआ झगड़ा महिला ने की आत्महत्या

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पारिवारिककलह से तंग आकर दाहिगोड़ा निवासी फेरी व्यापारी श्यामल डे की प|ी मीठू दे (32) ने आत्महत्या कर ली। मामले में श्याम दे के बयान पर उसकी भाभी सुचित्रा दे, भतीजी और उसके पति मुकेश सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है।

श्यामल दे ने पुलिस को बताया कि रविवार को शौचालय की साफ सफाई को लेकर उनकी प|ी और भाभी बेबी (सुचित्रा) दे के बीच काफी झगड़ा हुआ था। बेबी अक्सर उनकी प|ी के साथ झगड़ा छींटाकसी करती थी। रात्रि करीब 2 बजे जब उनकी आंख खुली तो बगल में प|ी को पाकर उन्होंने खोजबीन की। इसके बाद उन्होंने घर के दूसरे कमरे के पंखे के सहारे प|ी का शव झूलता पाया। इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। ओपी प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि मृतका ने आत्महत्या से पूर्व सुसाइड नोट भी लिखा था, लेकिन फिलहाल वह प्राप्त नहीं किया जा सका है।

श्यामल डे से पूछताछ करती पुलिस।

क्या है सुसाइड नोट में

मीठूदे ने आत्महत्या से पूर्व सुसाइड नोट में लिखा है कि मेरी मौत के मुख्य आरोपी छुटू, बिमल, जेठी, बुबाई, मुकेश और मौऊ हैं। इसमें कहा गया है कि फोन पर सारी बात रिकॉर्ड है सुन लेना। अंत में मीठू ने अपने पति को प्यार दिया है।