नो पार्किंग जोन से दर्जनों बाइक जब्त
जमशेदपुर | घाटशिलारेलवे स्टेशन के नो पार्किंग जोन में खड़ी की गई दर्जनों बाइक को रेल पुलिस ने सोमवार को जब्त कर लिया। जब्त बाइकों को आरपीएफ कार्यालय में रखा गया। इस संबंध में आरपीएफ के प्रभारी एम खान ने बताया कि रेलवे स्टेशन के द्वार और नो पार्किंग जोन में वाहन खड़े किए जाने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसे देखते हुए अभियान चलाकर बाइक जब्त की गई। बाद में बाइक संचालकों को चेतावनी देकर बाइक लौटा दी गई। अगली बार बाइक संबंधित स्थान पर पाई गई तो कार्रवाई होगी।