रांची. धालभूमगढ़ में बंद असरदार रहा। धालभूमगढ़ चौक स्थित झोपड़ पट्टी की दुकानें तक नहीं खुलीं। हाइवे पर वाहनाें का आवागमन भी काफी कम रहा। यहां तक की पेट्रोल पंप भी बंद रहे। बंद के कारण यात्री सड़कों के किनारे परेशान दिखे। बंदी का असर बाजार के साथ-साथ देहाती इलाकों में भी देखने को मिला। ग्रामीण क्षेत्र की दुकानें भी बंद रहीं।
चाकुलिया: चाकुलिया के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सोमवार को माओवादी बंद असरदार रहा। शहर की अधिकांश दुकानें बंदी रहीं। वहीं कुछ दुकानें खुली रहीं छोटे यात्री वाहनों का परिचालन जारी रहा। विभिन्न सरकारी विद्यालय भी आम दिनों की तरह खुले रहे। लोग कम निकले।
श्यामसुंदरपुर
भाकपामाओवादियों द्वारा आहूत झारखंड बंद असरदार और शांतिपूर्ण रहा। गुड़ाबांधा-श्यामसुंदरपुर क्षेत्र में व्यावसायिक प्रतिष्ठान नहीं खुले। इस क्षेत्र में दिनभर लोग चाय पानी के लिए तरस गए। राष्ट्रीय उच्च पथ 33 पर वाहनाें का आवागमन काफी कम रहा।
जादूगोड़ा
जादूगोड़ामें माओवादी बंद का असर नहीं देखा गया। रोज की तरह दुकानदारों ने समय पर अपनी दुकानें खोली। यूसील के कर्मचारी अन्य दिनों की तरह काम पर गए। मुसाबनी से जमशेदपुर और हाता जाने वाली मुख्य सड़क पर यात्री वाहन नहीं चले। इस कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। लेकिन बंद में ऑटो चालकों की चांदी रही। यात्रियों से मनमानी भाड़े की वसूली की। वहीं क्षेत्र के माटीगोड़ा, राखा काॅपर, तिलाईटांड, जादूगोड़ा मार्केट की दुकाने खुली रहीं। बिजली कार्यालय, बैंक आदि की सेवाएं बंद से प्रभावित नहीं हुईं।
बहरागोड़ा
बंदके कारण यात्री वाहनों का परिचालन ठप रहा। वहीं एनएच 33 और एनएच 6 पर वाहनों का परिचालन पूर्व की ही तरह जारी रहा। यात्री वाहनों के नहीं चलने के कारण यात्रियों को आवागमन में परेशानी हुई। बहरागोड़ा में स्कूल, बैंक और अन्य सरकारी कार्यालय खुले रहे।
मुसाबनी
मुसाबनीआसपास के क्षेत्रों में बंद असरदार रहा। बंद के दौरान सरकारी गैरसरकारी शैक्षणिक संस्थान, बैंक, डाकघर, बाजार, दुकानें पूरी तरह बंद रहीं। वहीं बस स्टैंड से लंबी दूरी के एक भी वाहन नहीं चले।
गालूडीह
गालूडीहक्षेत्र में बंद पूरी तरह से सफल रहा। गालूडीह में शहरी एवं देहाती क्षेत्र के बाजार, सरकार, गैर सरकारी प्रतिष्ठान, स्कूल आदि बंद रहे। वहीं सड़कों पर एक भी वाहन नहीं चले।