पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्विटर पर पेड़ बताएंगे हवा पानी और चाहिए

ट्विटर पर पेड़ बताएंगे हवा-पानी और चाहिए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ट्विटर जैसी सोशल साइट्स पर पेड़-पौधे ट्वीट तो कर सकेंगे ही, यह भी बताएंगे कि जहां वे हैं, वहां जमीन कैसी है? हवा-पानी और प्रकाश ठीक-ठाक मिल रहा है या नहीं? जमशेदपुर के बेटे आदित्य ओम ने ऐसा डिवाइस बनाया है, जो पेड़-पौधों की बातें सिर्फ जान सकता है, बल्कि ट्वीट करके सबको बता भी सकता है। जिस पेड़ पर यह डिवाइस लगा हो, अगर उसमें आग लगे तो वह तुरंत अपने ओनर को ट्विट कर मदद के लिए बुला सकता है। आदित्य एनआईटी रायपुर में इलेक्ट्रॉनिक्स के तृतीय वर्ष का छात्र है। रायपुर में आयोजित नेशनल इनोवेशन कॉनक्लेव-2014 में आदित्य के इस डिवाइस की खासी तारीफ हुई है। उसे एक लाख रुपए की सम्मान राशि भी दी गई।

आईटी डिवाइस बनाने वाली बड़ी मल्टीनेशनल कंपनी ने यह काॅन्क्लेव किया था। इसमें देशभर से करीब 10 हजार इनोवेशन मिले थे। फाइनल राउंड में 20 इनोवेशंस चुना गया। इसमें से टॉप-5 का सेलेक्शन हुआ। आदित्य का डिवाइस तीसरे नंबर पर था। उसके डिवाइस को ज्यूरी पॉपुलर अवाॅर्ड भी मिला। मालूम हो कि आदित्य टेल्को स्थित खड़ंगाझार के राधिकानगर निवासी डॉ अखिलेश कुमार झा चंचला झा का पुत्र है। उसकी दो बहनें हैं। आदित्य आनंद कुमार के सुपर-30 में सत्र 2011-12 बैच का छात्र रहा है।

इनोवेशन पर होगा रिसर्च

ऐसे ट्विट किया पौधे ने...

@ओएमजी, इट्स सो हॉट, वाटर मी समवन।

@मिथेन-18 प्रतिशत, सीओटू- 11 प्रतिशत, ह्यूमिनिटी-65 प्रतिशत, दैट्स सफोकेटिंग।

@कॉफ..कॉफ..ओएमजी, इट्स सो सफोकेटिंग, आई विस दे स्मोक्ड ओटू लाइक अस।

आदित्य का डिवाइस भारत सरकार की साइंस एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च विभाग की संस्था प्रिज्म में प्रस्तुत होगा। यह संस्था इनोवेशन को प्रमोट करती है। वहां मुहर लगी तो छात्र को इसपर आगे रिसर्च के लिए 40 लाख रुपए तक का अनुदान दिया जा सकता है। इसके बाद तैयार डिवाइस का इस्तेमाल शुरू होगा।

डिवाइस का आधार

आदित्यने बताया कि वैज्ञानिक जगदीश चंद्र बसु को 1934 में ग्रेस्कोग्राफ नामक शोध के लिए नोबेल पुरस्कार दिया गया था। इसी शोध ने पहली बार साबित किया था कि पेड़-पौधों में भी जीवन है। इसी सिद्धांत से यह विचार आया कि जब जीवन है, तो पेड़-पौधे अपना अनुभव भी शेयर कर सकते हैं।

ऐसेकाम करेगा डिवाइस

आदित्यकी डिवाइस का नाम है गैबी ट्री, डिवाइस में 12 सेंसर लगे हैं। सभी एक डेटाबेस से जुड़े हैं। जब किसी पेड़ में डि