पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एक नजर में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कल से बंद हो जाएगा ओल्ड पुरुलिया रोड

लगभग छह महीने के इंतजार के बाद सोमवार से मानगो के कुंवर बस्ती में पुल निर्माण कार्य शुरू होगा। इस कारण सोमवार से ओल्ड पुरुलिया रोड से वाहनों का परिचालन पूरी तरह बंद हो जाएगा। इस मार्ग से अगले तीन-चार माह तक आवागमन बाधित रहेगा। इस दौरान इस इलाके के लोगों को न्यू पुरुलिया रोड से चेपा पुल-आजादनगर थाना होकर अथवा दूसरे वैकल्पिक मार्ग से आना-जाना करना होगा।

अप्रैल तक पूरा होगा निर्माण

क्यों हुआ विलंब

कुंवर बस्ती में जिस स्थान पर पुल का निर्माण कराया जा रहा है, वहां फिलहाल एक छोटी पुलिया से लोग आना जाना करते है। नया पुल का निर्माण में जगह की कमी के कारण डायवर्सन बनाना संभव नहीं था। ऐसी स्थिति में पुलिया को तोडऩे के बाद ही काम शुरू हो सकता है। पुलिया को तोड़े जाने पर आवागमन पूरी तरह से बाधित हो जाता। करार के बाद विभाग को लग रहा था कि कभी विधानसभा चुनाव की घोषणा हो सकती है। मानगो का इलाका चुनाव के दृष्टिकोण से काफी संवेदनशील माना जाता है। किसी तरह की घटना घटित होने पर पुलिस का मूवमेंट प्रभावित होता। इसलिए विभाग की ओर से अनुमति नहीं दी जा रही था। विभाग की ओर से आवागमन रोके जाने का आदेश (शटडाउन) 12 दिसंबर को जारी किया गया।

निर्माण स्थल : मानगोकुंवर बस्ती

विभाग: पथनिर्माण विभाग

कार्यएजेंसी : लीडिंगकंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड

कुललागत : 80.56लाख रुपए

पुलकी लंबाई : 16मीटर

पुलकी चौड़ाई : 12मीटर

कामशुरू करने की तिथि : 15दिसंबर 2014

निर्माण कार्य पूरा करने की निर्धारिततिथि : चारअप्रैल 2015

पथ निर्माण विभाग ने 80.56 लाख रुपए की लागत से ओल्ड पुरुलिया रोड में पुल निर्माण कराने की स्वीकृति सात माह पहले ही प्रदान की थी। टेंडर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद चार जुलाई 2014 को लीडिंग कंस्ट्रक्शन के साथ काम करने का करार भी हो गया था। लेकिन, करार के पांच माह बाद निर्माण कार्य शुरू होने जा रहा है।

पुल बनने से करीब दो लाख की आबादी को सीधा मिलेगा। चौड़ीकरण होने के बाद ओल्ड पुरुलिया रोड पर वाहनों की आवाजाही बढ़ गई है। लेकिन, मार्ग में पुलिया की चौड़ाई कम होने के कारण परेशानी होती थी। अब कबीर नगर, कपाली, डोबो, जाकिरनगर, तमोलिया पारडीह की करीब दो लाख की आबादी को सीधा लाभ मिलेगा।

सात माह पहले मिली थी स्वीकृति

करीब दो लाख की