रेसीडेंशियल विंटर कैंप 24 दिसंबर से
जमशेदपुर. जूनियरचैंबर इंटरनेशनल (जेसीआई) की ओर से तीन दिवसीय रेसीडेंशियल विंटर कैंप का आयोजन 24 दिसंबर से पारडीह स्थित होटल गोल्डन लीफ में किया जाएगा। यह जानकारी शनिवार को जेसीआई के सचिव अविनाश जयरामुका ने चैंबर भवन बिष्टुपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता में दी। उन्होंने बताया कि कैंप में कक्षा चार से छह तक के बच्चे भाग ले सकते हैं। इसमें उन्हें अपने उद्देश्य, स्वयं की प्रेरणा, समय प्रबंधन, स्वास्थ्य, खुद की पहचान, खेलकूद सहित सामाजिक और पारिवारिक दायित्वों का बोध कराया जाएगा। साथ ही प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। कार्यक्रम में प्रशिक्षक की भूमिका कारमेल जूनियर कॉलेज और डीबीएमएस के टीचर निभाएंगे। उन्होंने कहा कि जो बच्चे कैंप में भाग लेना चाहते हैं, वे अपने फोटो के साथ आवेदन कार्यालय में जमा कर सकते हैं। मौके पर अध्यक्ष मनीष गोयल, मानव केडिया, विवेक चौधरी, राजीव अग्रवाल, राहुल खुराना, डॉ. रश्मि अग्रवाल, मधु काजरिया, प्रीति गोयल, निशा केडिया आदि मौजूद थे।