पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जमशेदपुर | मानगो के कुंवर बस्ती सब स्टेशन आजादनगर फीडर

जमशेदपुर | मानगो के कुंवर बस्ती सब स्टेशन आजादनगर फीडर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर | मानगो के कुंवर बस्ती सब स्टेशन आजादनगर फीडर से रविवार को छह घंटे बिजली आपूर्ति ठप रहेगी। बिजली बोर्ड ने सब स्टेशन से सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक बिजली कटौती करने की घोषणा की है। ऐसे में इस सब स्टेशन से जुड़े इलाकों कुंवर बस्ती, दाइगुट्टू आजादनगर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति छह घंटे बंद रहेगी। यह जानकारी बिजली बोर्ड के मानगो क्षेत्र के सहायक अभियंता संजीव कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि बिजली कटौती के दौरान बोर्ड मेन रोड चौड़ीकरण को लेकर सब स्टेशन से जुड़े बिजली पोल शिफ्ट किए जाएंगे।

कुंवर बस्ती में आज छह घंटे बंद रहेगी बिजली