टीएसएएफ का विंटर कैंप 22 से
टीएसएएफ का विंटर कैंप 22 से
जमशेदपुर. टाटास्टील एडवेंचर का विंटर कैंप 22 से 31 दिसंबर तक होगा। कैंप का संचालन पद्मश्री प्रेमलता अग्रवाल करेंगी। इस दौरान कैंप में योग मेडिटेशन, एरोबिक्स और ट्रेकिंग का कार्यक्रम भी होगा। इसके लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है। इस दौरान 28 दिसंबर को दलमा में ट्रेकिंग का कार्यक्रम भी निर्धारित है। कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स स्थित टीएसएएफ कार्यालय में उमाकांत राव से संपर्क किया जा सकता है।