- Hindi News
- आज रवाना होगा आजमीन हज का सबसे बड़ा जत्था
आज रवाना होगा आजमीन हज का सबसे बड़ा जत्था
जमशेदपुर | शहरसे 147 आजमीन हज का सबसे बड़ा जत्था सोमवार को रवाना होगा। इनकी फ्लाइट शाम 7.30 बजे रांची से उड़ान भरेगी। इससे पूर्व सुबह में मानगो गांधी मैदान में सामूहिक दुआ के बाद आजमीन हज रांची के लिए रवाना होंगे। सामूहिक दुआ का आयोजन इत्तेहादुल मुस्लेमीन कर रही है। इन आजमीन हज के लिए रविवार को हज हाउस में रिपोर्टिंग करा दी गई है।