पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चेतन, पेस हर्ष नवंबर में आएंगे शहर

चेतन, पेस हर्ष नवंबर में आएंगे शहर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हर्ष भोगले

चेतन भगत

लिएंडर पेस

जमशेदपुर | एक्सएलआरआईके सालाना मैनेजमेंट फेस्ट ऑन्सम्बल-14 की थीम और लोगो की लांचिंग रविवार शाम संस्थान के फादर प्रभु हॉल में हुई। संस्थान के डीन (एकेडमिक्स) प्रो. प्रणवेश रे डीन (स्टूडेंट्स अफेयर्स) फादर जेम्स ने इस साल की थीम और लोगो की लांचिंग की। इस साल की थीम है-रि-इन्वेंटिंग लीडरशिप, रिडिफाइनिंग स्ट्रेटजी, जबकि लोगो का कैचवर्ड है-इग्निटो। प्रो. रे ने कहा कि ऑन्सम्बल साल दर साल बड़ा होता जा रहा है। फादर जेम्स ने कहा कि नॉलेज वर्ल्ड की चुनौतियों से निपटने के लिए लीडर को अलग तरह से सोचना जरूरी हो गया है। ऑन्सम्बल के संयोजक पृथ्वी भारद्वाज ने बताया कि इवेंट में 30 से ज्यादा बिजनेस स्कूल शामिल होंगे। फेस्ट का आयोजन 14-16 नवंबर के बीच होगा। इस साल चेतन भगत, नंदन नीलकेणी, लिएंडर पेस, हर्ष भोगले और स्क्वैश खिलाड़ी सौरभ घोषाल को वक्ताओं की सूची मेें शामिल किया गया है। विजेता प्रतिभागियों के बीच 12 लाख की प्राइज मनी वितरित की जाएगी।

इधर, शाम को संस्थान के बैंड बोधि ट्री का धमाकेदार प्रदर्शन हुआ। इसके पहले छात्रों के लिए ल्यूमिनस नामक पेंटिंग इवेंट हुआ।