पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कितना पेट्रोल भरवाया, एसएमएस से मिलेगी जानकारी

कितना पेट्रोल भरवाया, एसएमएस से मिलेगी जानकारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पेट्रोलपंप में अब तेल भराते ही एसएमएस से जानकारी मिल जाएगी कि अापकी गाड़ी में कितना पेट्रोल या डीजल डाला गया है और इस एवज में कितने रुपए चुकाए गए। यह सेवा जमशेदपुर के 14 पेट्रोल पंपों में शुरू की गई है। शहर में भारत पेट्रोलियम ने 18 सितंबर से इस सेवा की शुरुआत की है। इससे पंपों में होने वाली ठगी रुकेगी। मोबाइल पर आया यह मैसेज कैश मेमो का भी काम करेगा। मैसेज के आधार पर किसी तरह का दावा प्रति दावा किया जा सकेगा। पेट्रोल पंपों को इसके लिए ऑटोमेशन सिस्टम से जोड़ा गया है। भारत पेट्रोलियम के सभी पंपों में यह सिस्टम लगाया गया है। ग्राहकों को यह सेवा मुफ्त दी जाएगी। भारत पेट्रोलियम की ओर से चलाए गई मुहिम में 100 से अधिक ग्राहक इस सेवा का लाभ उठा चुके हैं।

ग्राहकों को यह करना होगा

इससेवा के लिए ग्राहकों को पेट्रोल पंप पर अपना मोबाइल नंबर और गाड़ी का रजिस्ट्रेशन कराना होगा। पेट्रोल लेते वक्त गाड़ी के नंबर की जानकारी देनी होगी। गाड़ी के नंबर को डाटा में डालते ही पेट्रोल की मात्रा और उसके लिए भुगतान की गई राशि सहित अन्य जानकारियां एसएमएस के माध्यम से आपके मोबाइल पर जाएंगी। एक पेट्रोल पंप में रजिस्ट्रेशन करवाने के बाद दूसरे पंप से भी तेल लेने पर आपको यह सेवा मिल जाएगी।

^आपकी गाड़ी में कितना पेट्रोल अथवा डीजल डाला गया। इसकी जानकारी एसएमएस से मिल जाएगी। इस सेवा की शुरुआत शहर में मौजूद भारत पेट्रोलियम के 14 पंपों में कर दी गई है। इससे उपभोक्ता को लाभ होगा। इसके लिए ग्राहकों को किसी एक पेट्रोल पंप में अपने मोबाइल नंबर और गाड़ी नंबर का रजिस्ट्रेशन कराना होगा।\\\'\\\' प्रकाशजोशी, प्रबंधक(सेल्स) भारत पेट्रोलियम

इन पंपों पर उपलब्ध है सेवा

> रेड कारपेट, टेल्को

> ग्रीन पार्क, टिनप्लेट

> अंबालिका आॅटोमोबाइल, बर्मामाइंस

> सुंदर फ्यूल, करनडीह

> तिवारी बेचर एंड कंपनी, बिष्टुपुर

> सोनारी संस, बिष्टुपुर

> रिजेंट सर्विस, कदमा

> शर्मा ब्रदर्स, सिदगोड़ा

> आरके जैन, साकची

> श्री साईं, साकची

> सुवर्णरेखा ऑटो मोबाइल, मानगो

> बाबा ऑटोमोबाइल, डिमना रोड मानगो

> नीलकमल ऑटोमोबाइल, पारडीह

> मगध फ्यूल, डिमना चौक

क्या हैं इसके लाभ

}पेट्रोल की मात्रा की सही जानकारी मिलेगी।

} पंप से दिए गए पेट्रोल की कीमत की सही जानकारी मिलेगी।

} मिलावटी पेट्रोल या डीजल प