पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फ्लैट प्रोडक्ट को अंतर विभागीय क्रिकेट का खिताब

फ्लैट प्रोडक्ट को अंतर विभागीय क्रिकेट का खिताब

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर . फ्लै़टप्रोडक्ट ने टाटा स्टील अंतर विभागीय क्रिकेट का खिताब जीत लिया है। कीनन स्टेडियम में शनिवार को खेले गए फाइनल में फ्लैट प्रो़डक्ट ने जेनरल ऑफिस पर 32 रनों से जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए फ्लैट प्रोडक्ट ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 126 रनों का स्कोर खड़ा किया। राजीव बेहरा ने 47, कृष्णा ने 19 और निखिल ने 15 रन बनाए। जेनरल ऑफिस की अोर से सफी जमां ने 16 रन खर्च कर दो विकेट झटक लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए जेनरल ऑफिस की टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 118 रन ही बना सकी। केवी श्रीनिवासन ने 49 रनों की पारी खेली। कमल कुमार सिंह ने 24 रन जोड़े लेकिन अपनी टीम को जीत दिलाने में विफल रहे। निखिल माहेश्वरी ने घातक गेंदबाजी करते हुए जेनरल ऑफिस के चार बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई।