- Hindi News
- विलियम्सन ने न्यूजीलैंड को दिलाई बराबरीे
विलियम्सन ने न्यूजीलैंड को दिलाई बराबरीे
विलियम्सन ने न्यूजीलैंड को दिलाई बराबरीे
जमशेदपुर. केनविलियम्सन ने नाबाद 70 रन की कप्तानी पारी खेलते हुए न्यूजीलैंड को पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे में शुक्रवार को चार विकेट से शानदार जीत दिलाकर पांच मैचों की सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली। पाकिस्तान ने ओपनर मोहम्मद हफीज (76) की शानदार पारी से 48.3 ओवर में 252 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया। लेकिन न्यूजीलैंड ने 46 ओवर में ही छह विकेट पर 255 रन बनाकर जीत अपने नाम कर ली। मैन ऑफ मैच रहे विलियम्सन ने 91 गेंदों पर सात चौकों की मदद से नाबाद 70 रन की मैच विजयी पारी खेली। ओपनर डीन ब्राउनली ने 61 गेंदों में 47 रन और एंटन डेवसिच ने 66 गेंदों में 58 रन बनाए। ब्राउनली और डेवसिच दोनों ने आठ-आठ चौके लगाए। ल्यूक रोंची ने ताबड़तोड़ 36 रन ठोंके। पाकिस्तान की ओर से हारिस सोहेल ने 48 रन पर तीन विकेट और शाहिद आफरीदी ने 47 रन पर दो विकेट लिए। पाकिस्तान की पारी में हफीज ने 92 गेंदों पर 76 रन में नौ चौके और एक छक्का लगाया। हारिस सोहेल ने 33, कप्तान मिस्बाह उल हक ने 47, सरफराज अहमद ने 23 और आफरीदी ने तीन छक्कों की मदद से 27 रन बनाए।