पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चीता हाउस ओवर ऑल चैंपियन

चीता हाउस ओवर ऑल चैंपियन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शनिवार को लोयोला स्कूल के वार्षिक खेलकूद में चीता हाउस ने सर्वाधिक अंकों के साथी बाजी मारी जबकि लेपार्ड हाउस को उपविजेता से संतोष करना पड़ा। पैथर हाउस की टीम तीसरे स्थान पर रही। लेपार्ड हाउस को सर्वश्रेष्ठ अनुशासित और पैंथर हाउस को मार्च पास्ट के लिए पुरस्कृत किया गया। जूनियर वर्ग में अभिषेक मुंडा और खुशी, सीनियर वर्ग में आकाशदीप कुजूर निकिता, इंटर वर्ग में सिद्धार्थ कुमार विवियाना डी सूजा और ओपन वर्ग में अनुभव राज कीर्ति रिबेलो को श्रेष्ठ एथलीट घोषित किया गया। इससे पूर्व टाटा स्टील के उपाध्यक्ष सुनील भास्करन ने सुबह खेलकूद का उद्घाटन किया।

लोयोला स्कूल के वार्षिक खेलकूद में ओवरऑल विजेता टीम।