- Hindi News
- भगवान श्रीकृष्ण की हर लीला में मनुष्य के लिए सीख : आचार्य
भगवान श्रीकृष्ण की हर लीला में मनुष्य के लिए सीख : आचार्य
जमशेदपुर | साकचीस्थित राधा गोविंद मंदिर में चल रहे भागवत कथा के पांचवें दिन कृष्ण-रुक्मिणी विवाह महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मौके पर मनमोहक झांकी सजाई गई। इस दौरान कृष्ण-रुक्मिणी के साथ उपस्थित भागवत प्रेमी झूम उठे। शनिवार को कथावाचक आचार्य युगल किशोर ने कहा कि कृष्ण रुक्मिणी का विवाह समाज के लिए एक मिसाल है।