पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ईश्वर के आशीष के लिए शुद्ध होना जरूरी : रंजीत

ईश्वर के आशीष के लिए शुद्ध होना जरूरी : रंजीत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिदगोड़ा टाउन हॉल में चल रहे टाटानगर प्रार्थना समारोह का शनिवार को तीसरा दिन था। स्वतंत्र ग्लोबल मिनिस्ट्रिज के तत्वावधान में आयोजित समारोह में मुख्य वक्ता रांची के भाई रंजीत कुमार ने कहा कि परमेश्वर का आशीष पाने के लिए हमें अंदर से शुद्ध होना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि लोटे को सिर्फ बाहर से साफ करना काफी नहीं है। धन्य हैं वे जिनका मन शुद्ध है। वे परमेश्वर को देखेंगे। भाई रंजीत कुमार ने कहा कि पवित्र आत्मा एक सहायक है। वह आत्मिक क्षेत्रों में ही नहीं, बल्कि जीवन के हरेक क्षेत्र में हमारे अंदर के सारे बंधनों को तोड़ खोल देती है, जो हमें आगे बढ़ने से रोकते हैं। प्रार्थना सभा के दौरान भाई रंजीत ने बीमारों के लिए विशेष प्रार्थना की। वहीं, शुक्रवार की सभा में चंगाई पाए भक्तों ने अपने स्वस्थ होने की गवाही भी दी।

आशीषके लिए उमड़ रही भक्तों की भीड़

इससेपूर्व पास्टर राजीव कुमार ने प्रार्थना की। इसके बाद उनकी टीम ने अाराधना गीतों पर भक्तों को परमेश्वर की भक्ति में लीन किया। श्रद्धालु खासकर युवाओं की भीड़ समारोह में आशीष पाने के लिए उमड़ रही है। टाटानगर के अलावा आसपास के क्षेत्र से समाज के लोग और चाईबासा प्रेयर सेल के भाई-बहन भी कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं। को-ऑर्डिनेटर पास्टर अनुज टोप्पो ने कहा कि रविवार की सुबह 10 बजे से महिलाओं और विद्यार्थियों के लिए विशेष प्रार्थना की जाएगी।

कार्यक्रम को सफल बनाने में नोमिता नंदी, बहन मारग्रेट, अविनाश, रेणु, जय सिंह तिर्की आदि सहयोग दे रहे हैं।

प्रार्थना समारोह में शामिल श्रद्धालु।