- Hindi News
- जुगसलाई के खड़गेश्वर धाम मंदिर में 24 घंटे का हरि कीर्तन शुरू
जुगसलाई के खड़गेश्वर धाम मंदिर में 24 घंटे का हरि कीर्तन शुरू
जमशेदपुर | संतरामगिरीजी महाराज की 37वीं पुण्यतिथि पर जुगसलाई स्थित खड़गेश्वर धाम मंदिर में शनिवार से 24 घंटे का हरि कीर्तन शुरू हुआ। इसमें शहर की 12 कीर्तन मंडली शामिल हुई। इस दौरान दिनभर मंदिर परिसर में अनेक अनुष्ठान हुए। रामचरितमानस पाठ भी किया गया। मालूम हो कि रामगिरीजी महाराज दो सौ साल पुराने खड़गेश्वर धाम मंदिर के पुजारी थे, उनका निधन करीब 32 वर्ष पूर्व सात फरवरी को हुआ था। उनकी याद में प्रत्येक वर्ष दो दिवसीय पुण्यतिथि समारोह का आयोजन किया जाता है। कार्यक्रम का समापन रविवार को भंडारे के साथ होगा। इस अवसर पर काफी संख्या में श्रद्धालु भोग ग्रहण करेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने में विजय कुमार, राजेश मिश्रा, अमित कुमार, संजीव सिंह सहित मंदिर कमेटी के अन्य सदस्यों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।