पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बारीडीह मंे निकाली गई बाबा की भव्य पालकी

बारीडीह मंे निकाली गई बाबा की भव्य पालकी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जीना तेरी गली में, मरना तेरी गली में..., साईं दीदार तेरा हो जाए...,एक फकीर आया शिरडी गांव में, बैठा नीम की छांव में...आदि भजनों से शनिवार को बारीडीह ट्यूब कॉलोनी गूंज उठी।

मौका था भक्त वत्सवल समिति की ओर से आयोजित चौथे साईं महोत्सव का। इस दौरान साईं राम भजन मंडली के गायकों ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी।

सेज आरती के बाद समापन

भजनसंध्या से पहले सुबह में साईं बाबा की पूजा-अर्चना की गई। तीन बजे बाबा की पालकी यात्रा निकाली गई। यात्रा में काफी संख्या में साईं भक्त शामिल हुए। शाम पांच बजे आरती की गई। इसके बाद भजन संध्या का आयोजन किया गया। रात्रि साढ़े आठ बजे भक्तों के बीच भोग का वितरण किया गया। वहीं, रात्रि साढ़े नौ बजे बाबा की सेज आरती के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ। अनुष्ठान को सफल बनाने में अरविंद सिंह, भीम बाबू शर्मा, मुन्ना सिंह, एस मिश्र, केपी झा, वीर सिंह, एसएस शर्मा समेत समिति के सभी सदस्यों ने योगदान दिया।

साईं बाबा का आशीर्वाद लेतीं महिलाएं।