पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विजया गार्डेन में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुई कलश स्थापना

विजया गार्डेन में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुई कलश स्थापना

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर | बारीडीहविजया गार्डेन स्थित वेंकटेश्वर स्वामी बालाजी मंदिर में चल रहे छह दिवसीय प्राण-प्रतिष्ठा सह कल्याणम महोत्सव के चौथे दिन शनिवार को विधिपूर्वक कलश स्थापना, सहस्त्रनाम हवन पूर्णाहुति हुई। इसके बाद अनेक धार्मिक अनुष्ठान हुए। चौथे दिन अनुष्ठान की शुरुआत वेदी पूजा-अर्चना के साथ हुई। सारे अनुष्ठान विशाखापत्तनम और हैदराबाद के आए 42 पुरोहित करा रहे हैं। दिनभर मंदिर परिसर बालाजी के जयघोष से गूंजता रहा। मौके पर काफी संख्या में श्रद्धालु बालाजी के दर्शन करने पहुंचे। अनुष्ठान को सफल बनाने में पी वेंकट राव, डी देमुललू, एन श्रीनिवास, एस नरसिंह राव, सीएच मंगेश, रामाराव, संजय कुमार, के प्रभाकर राव आदि योगदान दे रहे हैं।