पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंचमुखी मंदिर में नौ क्विंटल चावल से हुआ शिव परिवार का अन्नाधिवास

पंचमुखी मंदिर में नौ क्विंटल चावल से हुआ शिव परिवार का अन्नाधिवास

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर | एमजीएमअस्पताल स्थित कर्मचारी आवासीय परिसर में नवनिर्मित पंचमुखी मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के तीसरे दिन कई धार्मिक अनुष्ठान हुए। शनिवार को पूजा की शुरुआत मंत्रोच्चार के बीच वेदी पूजन से हुआ। इसके बाद दिनभर मंदिर परिसर मंत्रों के जाप से गूंजता रहा। अपराह्न तीन बजे विधि-विधान से शिव परिवार का नौ क्विंटल चावल से अन्नाधिवास किया गया। सारे अनुष्ठान आचार्य ओमप्रकाश चौधरी गोपालगंज से आए पांच पुरोहित संपन्न करा रहे हैं। दोपहर एक बजे से श्रद्धालुओं के बीच भोग वितरण किया गया। मालूम हो कि मंदिर में बजरंगबली शिव परिवार की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा की जा रही है। समारोह के दूसरे सत्र में शाम को सांध्य पूजन के बाद रंगारंग कार्यक्रम सात बजे से भजन संध्या का आयोजन किया गया। इसमें भजन गायिका पूजा सुमित्रा बनर्जी ने एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। अनुष्ठान को सफल बनाने में अमरनाथ सिंह, राजेंद्र गोस्वामी, विनय श्रीवास्तव, अविनाश आदि योगदान दे रहे हैं।