पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बोनस समझौता आज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर|टाटा मोटर्सके बोनस समझौता के बाद टाटा कमिंस का सालाना बोनस समझौता सोमवार को होगा। दोपहर बाद प्रबंधन और यूनियन के पदाधिकारी बोनस समझौता पर हस्ताक्षर करेंगे। जानकारी के अनुसार इस साल टाटा कमिंस में 19 फीसदी (संभावित) बोनस होने जा रहा है। वैसे इसकी आधिकारिक घोषणा बोनस समझौता के बाद होगी। पिछले साल टाटा कमिंस ने 13.5 फीसदी बोनस दिया था। सूत्र बताते हैं कि फॉर्मूला के आधार पर इस साल 19 फीसदी बोनस मिलेगा। इसमें प्रोडक्शन के 10 प्वाइंट और प्रोफिट बिफोर टैक्स के 9 प्वाइंट शामिल हैं।

विरोधी खेमा मौन

टाटामोटर्स और उसकी अनुषंगी इकाई टीएमएल ड्राइवलाइंस में हुए बोनस समझौते पर विरोधी खेमा ने चुप्पी साध ली है। इस मसले पर वह कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। टीएमएल ड्राइवलाइंस की वैध यूनियन (श्रमायुक्त के आदेश के अनुसार) के प्रवक्ता सीआर दहल ने भी टिप्पणी करने से इंकार कर दिया। यह पूछे जाने पर कि प्रबंधन ने वैध यूनियन को बोनस समझौता के लिए नहीं बुलाया? इस पर उन्होंने कहा-वे कुछ भी नहीं बोलेंगे। सोमवार को कंपनी जाने के बाद आगे की रणनीति बताएंगे। ज्यादा जानकारी के लिए आरके सिंह से बात कर लें। यही नहीं टेल्को वर्कर्स यूनियन का विरोधी खेमा भी चुप्पी साध रखा है।