पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीएसई ऑिफस में बनेगा शिक्षकों का वेतन

डीएसई ऑिफस में बनेगा शिक्षकों का वेतन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अगलेमाह से जिले के सरकारी प्राथमिक उच्च विद्यालयों के शिक्षकों का वेतन जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय में बनेगा। इसे लेकर वित्त विभाग ने डीएसई कार्यालय को पत्र जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि विभाग अक्टूबर से शिक्षकों का वेतन खुद बनाए। साथ ही वित्त विभाग से पत्र मिलने के साथ ही शिक्षा विभाग ने इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए सभी स्कूलों से अगले माह से शिक्षकों की उपस्थित अनुपस्थित पंजिका देने को कहा गया है। मालूम हो कि वित्त विभाग को अभी तक शिक्षकों के वेतन से संबंधित जानकारी प्राप्त करने में परेशानी होती थी। क्योंकि, इसके लिए उसे कई जगहों से आंकड़ा लेना पड़ता था। इसी को देखते हुए वित्त विभाग ने इस प्रक्रिया को केंद्रित कर दिया है, ताकि आसानी से सभी जानकारी मिल सके।

{ वित्त विभाग ने जारी किया निर्देश जिले में सिर्फ एक डीडीओ होंगे

जिले के 3500 शिक्षक पर असर

वित्तविभाग ने इस पूरी प्रक्रिया के लिए निकासी व्ययन पदाधिकारी (डीडीओ) के पद को भी केंद्रित कर दिया है। अब डीएसई एकमात्र डीडीओ होंगे, जिनके हस्ताक्षर से वेतन बनेगा। जिले में अभी तक 195 डीडीओ थेे। वित्त विभाग के इस आदेश का असर जिले के सरकारी उच्च प्राथमिक विद्यालयों में सेवा दे रहे करीब 3500 शिक्षकों पर पड़ेगा, जिनके वेतन की अब सारी प्रक्रिया डीएसई कार्यालय से पूरी होगी। इसके साथ ही जिन प्रधानाध्यापकों को डीडीओ बनाया गया था, उनकी जिम्मेदारी कम होगी और वे अपना पूरा समय स्कूल में दे पाएंगे।