उमस भरी गर्मी से परेशान रहे शहरवासी
जमशेदपुर | शहरमें रविवार को पूरे दिन आंशिक बादल छाए रहे। इस दौरान कुछ स्थानों पर रुक-रुक कर हल्की बारिश भी हुई। इससे तापमान में आंशिक गिरावट दर्ज की गई। तापमान में कमी के बावजूद आर्द्रता की अधिकता के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार मौसम की यह स्थिति अगले 24 घंटे बने रहने की संभावना है। इस दौरान बादल छाए रहने के साथ ही रुक-रुक कर बारिश हो सकती है। इधर, रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस रहा। रविवार को 1.2 मिमी बारिश हुई।