पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • व्यापारी के घर बेहोश मिले किशोर की अस्पताल में मौत

व्यापारी के घर बेहोश मिले किशोर की अस्पताल में मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रिफ्यूजीकॉलोनी में निवासी व्यवसायी जीतेंद्र देबुका के घर के बरामदे में साकची कादिर मार्केट में रहने वाले मो. इमरान (14 वर्ष) को शनिवार की रात पुलिस ने घायल अवस्था में पाया। पुलिस ने उसे एमजीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई।

घटनास्थल की जांच करने पहुंचे सिटी एसपी दीवार फांदते हुए(बाएं) और एमजीएम अस्पताल पहुंचे इमरान के परिजन (दाएं)।

जीतेंद्र देबुका के घर में किशोर की ऊंचाई से गिरने से मौत हुई है। वह चोरी की नीयत से घुसा था। मृतक के घरवालों ने लिखित शिकायत नहीं की है।^गोपाल सिंह,साकचीथाना प्रभारी

चोरी करने आया था, गिरने से हुआ घायल : जीतेंद्र

जीतेंद्रदेबुका के घरवालों के अनुसार, मो. इमरान अपने साथियों के साथ उनके घर में चोरी की नीयत से घुसा था। इसी दौरान जीतेंद्र की मां की नींद खुल गई। बदमाशों को देख जीतेंद्र की मां ने शोर मचाया, तो सभी भागने लगे। इधर, परिवार के सभी सदस्य जाग गए। उन्होंने 100 नंबर पर पुलिस को जानकारी दी और बदमाशों की तलाश की। घर की जांच करने के दौरान बरामदे के समीप इमरान बेहोश मिला। घरवालों ने आशंका जताई कि तीन मंजिला इमारत से भागने के क्रम में गिरने पर उसे चोट लगी थी। इधर, मौके पर पहुंची पुलिस इमरान को एमजीएम अस्पताल ले गई। जीतेंद्र देबुका ने बताया कि बदमाशों ने उनके पड़ोसी प्रवीण जवानपुरिया के घर में भी चोरी का प्रयास किया था।

इमरान की मां ने लगाया हत्या का आरोप

इधर,घटना की जानकारी मिलने पर इमरान के परिजन एमजीएम अस्पताल पहुंचे। इमरान की मां अंजू निशा ने जीतेंद्र देबुका के घरवालों पर उनके बेटे की हत्या का आरोप लगाया है। अंजू के अनुसार, इमरान बिष्टुपुर में एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में काम करता था। लेकिन, चार दिनों से वह काम पर नहीं गया। शनिवार की शाम सात बजे वह घर से निकला और उसके बाद वापस नहीं आया। उनलोगों ने कई स्थानों पर इमरान की तलाश की। इधर, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है। मृतक के घरवालों ने लिखित शिकायत नहीं की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।