कुरियर पैकेट में मिली गोली
बागबेड़ाथाना अंतर्गत हरहरगुट्टू निवासी घनश्याम ओझा को रविवार की सुबह एक कुरियर मिला। कुरियर पैकेट में जिंदा कारतूस और धमकी भरा पत्र था। पैकेट पर प्रेषक की जगह बड़ौदा घाट निवासी संदीप तिवारी का नाम लिखा था, जो घनश्याम का बहनोई है।
जेलमें बंद है संदीप
संदीपबागबेड़ा थाना का जीप चालक था। अभी वह अपनी प|ी की हत्या के आरोप में जेल में है। उल्लेखनीय है कि 5 सितंबर को संदीप की प|ी का शव फंदे से लटका मिला था। मृतका के शरीर पर चोट के निशान थे।
{ पैकेट में धमकी भरा पत्र भी, प्रेषक की जगह बागबेड़ा थाना के पूर्व चालक का नाम
पत्र में केस उठाने की धमकी
कुरियरपैकेट में मिले पत्र में घनश्याम को धमकी दी गई है कि वह अपनी बहन का केस उठा ले। ऐसा नहीं करने पर बहन की तरह घनश्याम को भी जान से मारने की बात कही गई है।
पुलिस को सौंपा कुरियर
पैकेटमें कारतूस धमकी भरा पत्र मिलने के बाद घनश्याम झामुमो जिलाध्यक्ष रमेश हांसदा को साथ लेकर बागबेड़ा थाना पहुंचे और पुलिस को मामले से अवगत कराते हुए जांच की मांग की। घनश्याम ने बताया कि कुरियर भेजने वाले का नाम संदीप लिखा हुआ है। लेकिन, कोई व्यक्ति अपराध करने से पहले नाम नहीं बताता है। ऐसे में उन्हें संदीप को झूठे मामले में फंसाने की साजिश की भी आशंका जताई।
सोमवारको होगी पूछताछ
^पुलिसपूरे मामले की जांच कर रही है। रविवार होने के कारण कुरियर कंपनी का कार्यालय बंद था। अब सोमवार को कार्यालय खुलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ^ करुणाराम, सर्किलइंस्पेक्टर, बागबेड़ा थाना
बागबेड़ा थाना पहुंचे घनश्याम, रमेश हांसदा अन्य।