गए थे झगड़ा सुलझाने, मार दी गोली
गोलमुरीथाना अंतर्गत न्यू केबुल टाउन एल-5 में पति-प|ी के बीच विवाद को सुलझाने पहुंचे मकान मालिक को गोली मार दी गई। घायल अमित सिंह उर्फ सन्नी को घरवालों ने टाटा मेन हॉस्पिटल में भर्ती कराया। अमित के सीने और कमर के पास गोली लगी है। घटना शनिवार देर रात लगभग डेढ़ बजे की है। गोली मारने के बाद किराएदार नरेश साव फरार हो गया।
अमित के भाई राजू सिंह ने बताया कि नरेश उनके यहां किराया पर रहता है। वह साकची में फुटपाथ पर कपड़ा बेचता है। शनिवार देर रात नरेश और उसकी प|ी सुनीता देवी के बीच विवाद चल रहा था। अमित झगड़ा सुलझाने गए, तो नरेश साव ने उन पर गोली चला दी। नरेश ने अमित पर चार गोली चलाई, लेकिन सिर्फ दो गोली लगी। फायरिंग की आवाज सुनकर राजू वहां पहुंचे और नरेश की हाथ से पिस्तौल छीन ली। इसके बाद नरेश वहां से भाग गया।
बच्चों से मिलने पहुंची, पुलिस ने दबोचा
अमितको गोली लगने के बाद नरेश की प|ी सुनीता देवी भी वहां से भाग गई। वह कंचननगर स्थित सामुदायिक भवन में छिपी थी। उसके दोनों बच्चे घर पर ही थे। बच्चों की फिक्र होने पर वह उन्हें लेने रविवार की सुबह घर पहुंची, तो पुलिस ने उसे पकड़कर गोलमुरी थाना ले गई।
^पति- प|ी के बीच विवाद को सुलझाने पहुंचे अमित को गोली मार दी। आरोपी नरेश साव फरार है। उसकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। उसकी प|ी को पूछताछ के लिए थाना लाया गया है। घटनास्थल से पिस्तौल और चार खोखा बरामद किया गया है।^ मो.नेहालुद्दीन, गोलमुरीथाना प्रभारी
चार खोखा बरामद
जानकारीमिलने पर सिटी एसपी एस. कार्तिक एस, डीएसपी केएन चौधरी समेत गोलमुरी बर्मामाइंस थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से चार खोखा बरामद और पिस्तौल बरामद किया। पुलिस हमलावर की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।
नरेशने लिया था कर्ज
अमितके घरवालों के अनुसार, नरेश साव ने उनसे 70 हजार रुपए कर्ज लिया था। नरेश नेे रविवार को रुपए देने का वादा किया था। लेकिन अब रुपए मिलने की उम्मीद नहीं है।
अिमत सिंह